नमस्कार, किसान भाइयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विभाग, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसान किसी भी बैंक में बीमा करवा सकते हैं. इसके लिए किसानों को बैंक जाकर एक फॉर्म भरना पड़ता है और फिर फसलों का बीमा हो जाता है. यदि किसानों के पास पहले से किसी तरह का लोन या क्रेडिट कार्ड है तो वे उस बैंक से ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवा सकते हैं. किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन के लिए अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र, PMFBY वेबसाइट, पोस्ट ऑफिस और बीमा मध्यस्थ (AIDE ऐप), किसान कॉल सेंटर (1551) पर भी पंजीकरण कर सकते हैं।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.