नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि- मौसम सेवा एवं कृषि विज्ञान केंद्र, राजगढ़ के सहयोग से आपको सलाह है की, सोयाबीन की फसल में पीला मोज़ेक रोग के नियंत्रण हेतु रोगग्रस्त पौधों को खेत से उखाड़कर नष्ट करें। इस रोग को फ़ैलाने वाले वाहक सफ़ेद मक्खी कीट की रोकथाम हेतु एसिटेमीप्रीड 25 प्रतिशत + बायफेंपरन 25 प्रतिशत WG की 250 ग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा पूर्वमिश्रित कीटनाशक दवा थायोमेथाक्साम + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन की 125 मिली प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करे| अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1800419880 पर संपर्क करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.