किसान भाइयों बहनों नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन प्रस्तुत, कृषि मौसम सलाह सेवाएँ- संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अनुसार, चूहो के प्रकोप से बचाव हेतु मेढो को साफ रखे । मेढो की चौडाई न्यूनतम 30 से.मी. रखना चूहो के प्रबंधन में कारगर है । जहाँ प्रकोप अधिक हो वहाँ पहले खेत में चूहो के सारे बिलो को बंद कर दे । तत्पश्चात दूसरे दिन सुबह खुले हुए बिलो में कनकी एवं सरसो तेल मिलाकर 5 दिन तक लगातार डाले, छठ्वा दिन 25 ग्राम जिंक फास्फाइड (2.5%) + 25 ग्राम सरसो का तेल एवं 950 ग्राम कनकी को मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू के रूप में डाले ।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.