प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा पंजीकरण की अंतिम तिथि की जानकारी

नमस्कार, किसान भाइयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विभाग, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत स्थानीय आपदाओं जैसे जलभराव, भूस्खलन, ओलावृष्टि, बादल फटने के विरुद्ध सुरक्षा मिलेगी. योजना में पंजीकरण की आखिरी तारीख राज्य सरकार ने 16 अगस्त तक बढ़ाई है।, किसान भाई योजना के आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसी भी बैंक में बीमा करवा सकते हैं। इस योजना के तहत खरीफ फसल धान सिंचित, धान असिंचित हेतु कृषक द्वारा बीमित राशि का अधिकतम 02 प्रतिशत प्रीमियम निर्धारित है। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी, भूमि अधिकार दस्तावेज आवश्यक है। 

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags