धान में जीवाणु पत्ती झुलसा रोग के प्रबंधन हेतु सलाह

नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन प्रस्तुत, धान में अगर पत्तियां ऊपर से सूख रही है और फिर पत्ती के दोनों किनारों में पहले इसी लक्षण को प्रदर्शित करते हुए पूरी पत्ती बाद में पीली सफेद हो जाए तो यह जीवाणु पत्ती झुलसा रोग है| इसके नियंत्रण हेतु खेत का पानी निकाल दें एवं यूरिया खाद का प्रयोग अभी न करें| साथ ही कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 3 ग्राम प्रति लीटर एवं स्टेप्टोसाइक्लीन 2.5 ग्राम प्रति 10 लीटर को एक साथ घोलकर छिड़काव करें या 20 किलो कच्चा गोबर 100 लीटर पानी में घोलकर प्रयोग करने से लाभ मिलता है| यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, रीवा से प्राप्त धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags