किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र-संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, धान की फसल में जीवाणु जनित झुलसा (बहरीपान) रोग पत्ती का किनारे वाला ऊपरी भाग हल्का पीला सा हो जाता है तथा पूरी पत्ती मटमैले पीले रंग की होकर पत्रक (शीथ) तक सूख जाती है l रोग के लक्षण दिखने पर यदि पानी उपलब्ध हो, तो खेत से पानी निकालकर 3-4 दिन तक खुला रखें तथा 25 किलो पोटाश प्रति हेक्टे़यर की दर से भुरकाव करें। इसके नियंत्रण के लिए स्ट्रैप्टोमायसिन सल्फेट 96% + टेट्रासाइक्लिन हाइड्रोक्लोराइड 10% 15 ग्राम व कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 50 डब्ल्यूपी 500 ग्राम को 150 से 200 लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। यदि आवश्यक हो तो 15 दिन बाद दोहराएं।,
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||