किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र -संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, लगातार वर्षा होने अथवा बुवाई में विलम्ब होने से बतर बोनी एवं रोपणी की तैयारी करने का समय न मिल सके तो लेही विधि अपनायें। इसमें रोपा विधि की तरह ही मचाई कर खेत तैयार करें तथा अंकुरित बीज खेत में पंक्ति में ड्रम सीडर से बोयें। ड्रम सीडर हस्त चलित यंत्र प्लास्टिक से बना होता है इसमें चार ड्रम होते हैं जिसकी कतार से कतार की दूरी 20 सेंटीमीटर होती है तथा प्रत्येक ड्रम के ऊपर 36 छेद होते है। धान के अंकुरित बीजों को तीन चौथाई भाग तक भरकर ऊपर से ढक्कन बंद कर मताई वाले तैयार खेत में पाइप से निर्मित हैंडल द्वारा खेत की एक कोने से समान गति से खींचा जाता है।, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.