मक्का खेती के लिए मृदा परीक्षण हेतु सलाह

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, छिंदवाड़ा के सहयोग से आपको सलाह है की, जिस खेत में मृदा नमूना लेना हो उसमें जिग-जैग प्रकार से घूमकर 10-15 स्थानो पर निशान बना ले जिससे खेत के सभी हिस्से उसमें शामिल हो सकें। चुने गये स्थानो पर उपरी सतह से घास-फूस, कूडा करकट आदि हटा दे। इन सभी स्थानो पर 15 सें.मी. (6-9 इंच) गहरा “वी” आकार का गङ्ढा खोदे। गड्डे को साफ कर खुरपी से एक तरफ उपर से नीचे तक 2 से.मी. मोटी मिट्टी की तह को निकाल ले तथा साफ बाल्टी या ट्रे में डाल ले। एकत्रित की गई पूरी मिट्टी को हाथ से अच्छी तरह मिला लें तथा साफ कपडे पर डालकर गोल ढेर बना लें। अंगूली से ढेर को चार बराबर भागो की मिट्टी अलग हटा दें। अब शेष दो भागो की मिट्टी पुन: अच्छी तरह से मिला लें व गोल बनाये। यह प्रक्रिया तब तक दोहराये जब तक लगभग आधा किलों मिट्टी शेष रह जायें। 

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags