नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, राजगढ़ के सहयोग से किसान भाइयों को सलाह है की गेहूँ की फसल के लिए साधारणत: लगभग 4-6 सिंचाइयों की आवश्यकता पडती है लकिन रेतीली भूमि में 6-8 सिंचाई की जा सकती है। मटियार भूमि (भारी मिटटी) में 3-4 सिंचाई ही काफी होती है। गेहूं की फसल में पहली सिंचाई मुख्य जड बनाते समय 20 से 21 दिन पर, दूसरी सिंचाई कल्लों के विकास के समय 40-45 दिन पर, तीसरी सिंचाई तने में गाँठ पडते समय 65-70 दिन पर, चौथी सिंचाई फूल आते समय 90-95 दिन पर, पांचवी सिंचाई दानों में दूध पडते समय 105-110 दिन पर एवं छटवी सिंचाई दाना सख्त होते समय 120-125 दिन पर आवश्यकता होती है|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||