नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विभाग, उदयपुर की ओर से सभी किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि चने की फसल में झुलसा रोग से ग्रसित पौधों के तने, पत्तियों व फलियों पर छोटे गोल भूरे रंग के धब्बे हो जाते हैं। पत्तियों का किनारा बदरंग हो जाता है। इसका प्रकोप बढ़ने पर तने व डंठल झुक कर टूट जाते हैं। रोग के लक्षण दिखाई देने पर नियंत्रण हेतु कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 3 ग्राम प्रति लीटर पानी या घुलनशील गंधक 2 ग्राम प्रति लीटर के घोल का छिड़काव करें।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.