नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र-राजगढ़ के सहयोग से आपको सलाह है की सोयाबीन की फसलों के लिए अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण कैसे कराएं इस हेतु (1.) एक खेत से लगभग 6 से 8 स्थानों से मिट्टी का नमूना ले। (2.) नमूना लेने वाले स्थान पर वी (V)आकार का 6 इंच (15 सेंटीमीटर) गहरा गड्ढा बनाएं। (3.) खुरपी की सहायता से गड्ढे की दीवार से ऊपर से नीचे तक 1 इंच मोटी मिट्टी की परत काट लें। मिट्टी को एक जगह मिलाकर एक संयुक्त नमूना बना ले। मिट्टी से अन्य आवांशित पदार्थो को अलग करें। (4.) अब इस नमूने को गोलाई में फैला कर चार बराबर भागों में बांट ले। (5.) दो भागों की मिट्टी रख ले शेष अलग कर दे। यह प्रक्रिया तब तक दोहराएं रहे जब तक लगभग आधा किलो मिट्टी ना हो जाए। सूचना पत्र में जानकारी भरकर तैयार मृदा नमूने को मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, कृषि विज्ञान केंद्र या अपने निकटतम प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजें।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||