नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र-राजगढ़ के सहयोग से आपको सलाह है की सोयाबीन की फसलों के लिए मिट्टी नमूना लेते समय ध्यान रखने योग्य बातें जैसे-1. नमूना जहां तक संभव है खाली खेत से ले। 2. ढलान के अंत या गड्ढे से नमूना न ले। 3. मेड़ो के पास से तथा वृक्षों के नीचे से नमूना न ले। 4. सिंचाई की नालियों के पास से नमूना ना ले। 5. उर्वरक और गोबर की खाद रखें स्थान के पास से नमूना न ले। 6. पोषक तत्व (लोहा) के परीक्षण हेतु नमूना लेते समय स्टेनलेस स्टील या लकड़ी से बने औजारों का ही उपयोग करें। 7. नमूने के साथ दिए जाने वाले जानकारी पत्रक को साफ साफ भरे। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||