नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा एवं कृषि अनुसंधान केन्द्र (महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) उदयपुर के सहयोग से किसानों भाइयो को सलाह दी जाती है कि मूंगफली की फसल में पीलिया रोग के लक्षण दिखाई देने पर नियंत्रण हेतु हरा कसीस (फेरस सल्फेट) 0.5 प्रतिशत या गंधक के अम्ल के 0.1 प्रतिशत का घोल बनाकर फसल में फूल आने से पहले एक बार और पूरे फूल आने पर दूसरी बार छिड़काव करें। 3 साल में एक बार बुआई से पहले 250 किलो जिप्सम प्रति हैक्टेयर डालने से पीलिया रोग से बचाव किया जा सकता है| अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1800419880 पर संपर्क करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||