कपास की फसल में झुलसा रोग नियंत्रण हेतु सलाह

नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, गंगानगर के सहयोग से किसानों को सलाह है कि कपास की फसल में झुलसा रोग बीज जनित रोग है। रोगी पौधों की पत्तियों की उपरी सतह पर भूरे रंग के छोटे-छोटे धब्बे बनते हैं, जो बाद में कालेभूरे तथा गोलाकार हो जाते है। इन धब्बों में बनने वाली गोलाकार वलय इसकी पहचान का मुख्य लक्षण हैं। रोग ग्रसित पौधों की पत्तियां गिर जाती हैं। पत्तियां गिरने से प्रकाश संष्लेषण की क्रिया प्रर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है फलस्वरूप पैदावार कम होती हैं। इसके नियंत्रण के लिए प्रोपीकोनाज़ोल 25% ईसी 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags