नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर के सहयोग से आपको सलाह है की इस सप्ताह का समय सोयाबीन की बोवनी के लिए उपयुक्त हैं. अतः आपके क्षेत्र में प्रर्याप्त वर्षा (100 मिमी.) होने की स्थिति में सोयाबीन की बोवनी करें. बोवनी हेतु अनुशंसित कतार से कतार की दूरी 45 सें.मी. एवं पौधे से पौधे की दूरी 5-10 सें.मी. दूरी का अनुपालन करें. साथ ही बीज की गहराई 2-3 सें.मी. रखें। सोयाबीन की बीज दर 65-70 किग्रा/हे की दर से उपयोग करें।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||