नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा एवं स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के सहयोग से किसानों को सलाह है की सरसों की फसल में छाछया रोग पाउडरी मिल्ड्यू) के लक्षण शुरू में पौधों की पतियों व टहनियों पर मटमैले सफेद चूर्ण के रूप दिखाई देती है। जो बाद में सम्पूर्ण पौधे पर फैल जाती है। जिसके कारण पत्तिया पीली होकर झड़ने लगती है। लक्षण दिखाई देने पर डाइनोकेप (48 ईसी) 0.1% का घोल (1 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से) या सल्फर डस्ट 5 किग्रा या घुलनशील गंधक 0.2% (2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से) प्रति बीघा के हिसाब से उपयोग करें।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||