किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र -संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, धान की फसल में शीथ झुलसा के प्रकोप से तने के पास सड़न जैसा प्रभाव देखने को मिलता है पूरा तना गहरे भूरे रंग का हो जाता है। इसके नियंत्रण के लिए टेबुकोनाज़ोल 50% + ट्राइफ्लोक्सीस्ट्रोबिन 25% डब्ल्यूजी @ 0.4 ग्राम या प्रोपिकोनाजोल 75% @1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोलकर साफ मौसम में छिड़काव करें, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.