किसान भाईयों नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत, सोयाबीन की फसल हेतु खरपतवारनाशक एवं कीटनाशक के अलग-अलग छिड़काव में होने वाले व्यय को कम करने एवं एक साथ उपयोग करने हेतु उनकी संगतता बाबत किये गए अनुसन्धान परीक्षणों के आधार पर सोयाबीन में कीटनाशकों एवं खरपतवारनाशकों को मिलाकर छिड़काव किया जा सकता है| जैसे क्लोरइंट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी. 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर या क्विनाल्फोस 25 ई.सी. 1500 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर के साथ अनुशंसित खरपतवारनाशक जैसे इमज़ेथापायर 10 एस.एल. 1 लीटर प्रति हेक्टेयर उपयोग कर सकते है| यह जानकारी सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर से प्राप्त है धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.