मिट्टी परीक्षण हेतु नमूना लेने की विधि?

नमस्कार, किसान भाइयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन प्रस्तुत, खेत में मिट्टी परीक्षण के लिए सबसे पहले जिस खेत का नमूना लेना हो वहां निशान लगा दे और उसी स्थान से घास फूस कंकड़ पत्थर हटा देना चाहिए। अब फावड़े या खुरपी से व्ही (V) आकार का करीब 15 सेंटीमीटर गहराई तक गड्ढा खोदकर मिट्टी अलग कर दें। इसके बाद दीवार के साथ पूरी गहराई तक मिट्टी की परत काट कर निकाल ले। ऐसे ही खेत के बाकी स्थानों से भी मिट्टी का नमूना ले। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र, गाज़ीपुर से प्राप्त की गई है धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags