पशुओं में अफारा रोग की समस्या हेतु जानकारी

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और पशु चिकित्सालय, सिद्धार्थनगर के सहयोग से आपको सलाह है कि पशुओं में अफारा रोग से ग्रसित पशु के पेट में अधिक गैस बनती है। गैस के बाहर ना निकल पाने के कारण पेट और अधिक फूल जाता है, जिससे पशु को अधिक तकलीफ होती है। यह रोग अमूमन बरसात के दिनों मे होता है। पशु को सांस लेने में कठिनाई होती है। पशु जुगाली करना बंद कर देता है। अफारा रोग से बचाव के लिए पशुओं को चारा भूसा आदि खिलने से पहले पानी पिलाएं। प्रतिदिन पशु को कुछ देर खुला चरने दें। पशुओं को दूषित चारा, दाना भूसा और पानी न दें, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags