नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और सी. आर. डी. ई. - कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाँ, जिला-सीहोर (म.प्र.) के सहयोग से आपको सलाह है की सोयाबीन की फसल में तना मक्खी, सफेद मक्खी, गर्डल बीटल, तम्बाकू की इल्ली, चने की सुण्डी एवं हरित अर्द्धकुण्डलित इल्ली का प्रकोप हो रहा है। जिसके निदान हेतु क्लोरेन्ट्रानिरिप्रोल 10% + लेम्बडासाइलोथ्रिन 5% ZC दवा 80-100ml/एकड या बीटासाइफ्लूथ्रिन 8.49% + इमिडाक्लोप्रिड 19.81% OD दवा 140 ml/एकड या थायोमिथाक्साम 12.6% + लेम्बडासाइलोथ्रिन 9.5% ZC दवा 80ml/एकड का 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करे। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 1800419880 पर संपर्क करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||