नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और भा.कृ.अनु.प.-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर के सहयोग से आपको सलाह है की कुछ क्षेत्रों में तम्बाकू की इल्ली और पत्ती खाने वाली अन्य इल्लिया (चने की इल्ली या सेमीलूपर इल्ली) का प्रकोप होने के समाचार प्राप्त हुए हैं| इसके नियंत्रण हेतु लैम्बडा सायहेलोथ्रिन 4.90 सी.एस. (300 मिली/हे) या क्विनालफॉस 25 ई.सी. (1 ली/हे) या क्लोरएन्ट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी (150 मिली/हे) या इमामेक्टिन बेंजोएट 1.90 (425 मिली/हे) या ब्रोफ्लानिलिडे 300 एस. सी. ( 42-62 ग्राम/हे) या फ्लूबेंडियामाइड 20 डब्ल्यू. जी. (250-300 ग्राम/हे) या फ्लूबेंडियामाइड 39.35एस.सी ( 150 मिली/हे) या इंडोक्साकार्ब 15.8 एस. सी. (333 मिली/हे) या प्रोफेनोफॉस 50ई. सी. (1 ली/हे) या स्पायनेटोरम 11. 7एस.सी ( 450 मिली/हे) या टेट्रानिलिप्रोल 18.18 एस.सी. (250-300 मिली/हे) इनमे से किसी एक दवा का छिड़काव करें|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||