नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र गाज़ीपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि खैरा रोग धान में लगने वाला एक रोग है। इसमे पत्तियो पर हल्के पीले रंग के धब्बे बनते हैं जो बाद में कत्थई रंग के हो जाते है। पौधा बौना रह जाता है और व्यात कम होती है। प्रभावित पौधो की जडे भी कत्थई रंग की हो जाती है। धान में खैरा रोग के लक्षण दिखाई दे तो प्रति हेक्टेयर 5 किलोग्राम जिंक सल्फेट व ढाई किलोग्राम चुना को 800 लीटर पानी में घोलकर मौसम साफ होने पर छिड़काव करें। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||