धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण हेतु सलाह

किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत, धान की नर्सरी की रोपाई हो चुकी है धान उत्पादन में खरपतवार के द्वारा काफी नुकसान होता है जिससे बचने के लिए अधिकांश किसान खरपतवार नाशी रसायनों का प्रयोग करते हैं। धान की फसल में उचित खरपतवार प्रबंधन के लिए बिसपायरीबेक सोडियम 100 मिली/एकड़ की दर से 25 दिन पर 150 ली पानी में घोल कर नैकसेप स्प्रेयर एवं फ्लेटफैन नोजल की सहायता से प्रयोग करें। पूरे खेत में 1 से 1.5 सेंटीमीटर पानी में प्रयोग करने से बहुत अच्छा रिजल्ट आता है। यह जानकारी  कृषि विज्ञान केंद्र, सोनहा, सिद्धार्थ नगर से प्राप्त की गई है धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags