पशुओं में बांझपन की समस्या का समाधान 

नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और पशुधन विभाग, झालावाड़ के सहयोग से किसानों को सलाह है कि पशुओं में बांझपन मादा में कुपोषण, संक्रमण, हार्मोनों के असंतुलन के कारण हो सकती है। पशुओं में बांझपन का प्रमुख कारण पोषण की खनिज तत्‍वों और जिंक की कमी के कारण पशु गर्भित नहीं हो पाते हैं। यदि पशु ब्याने के 60 दिनों के बाद भी मद (गर्मी) में नहीं आता है, तो पशु की पशुचिकित्सक से जांच करानी चाहिए। जनन के लिए सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खनिज पदार्थ, विटामिन एवं पानी की आवश्यकता होती है इस बीमारी के बचाव के लिए बछड़ियों में उनके 3-7 माह की आयु में टीकाकरण कराना चाहिए, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags