नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विभाग, मध्य प्रदेश, भोपाल के सहयोग से आपको सलाह है की सरसों की फसल में एक सिंचाई उपलब्ध है तो सिंचाई 50 से 60 दिन की अवस्था में करें एवं सरसों की फसल में 2 सिंचाई उपलब्ध है तो पहली सिंचाई 40 से 50 दिन में, दूसरी सिंचाई 90 से 100 दिनों के अंतराल में करें| यदि सरसों की फसल में 3 सिंचाई उपलब्ध है तो पहली सिंचाई 30 से 35 दिन में, दूसरी सिंचाई 60 से 65 दिनों में एवं तीसरी सिंचाई 90 से 100 दिनों के अंतराल में करें एवं सिंचाई जल का समुचित उपयोग हेतु स्प्रिंकलर, रैन गन, ड्रिप विधियों का उपयोग करें|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved.