सरसों फसल के पकने की अवस्था एवं कटाई

किसान भाइयों नमस्कार, रिलायंस फ़ाउंडेशन प्रस्तुत, कृषि विज्ञान केन्द्र, सिवनी के सहयोग से आपको सलाह है की पूर्ण रूप से पकी सरसों की फसल में जब 75% फलियां पीली पड़ जाती है और बीजों में नमी लगभग 30 से 35 % होती है, तब सरसों की कटाई के लिए सबसे उचित अवस्था मानी जाती है| फलियों के अधिक पकने की स्थिति में दाने झड़ने की संभावना होती है। इसलिए फसल की कटाई सुबह के समय करनी चाहिए| फसल की मड़ाई थ्रेसर से ही करनी चाहिए क्योंकि इससे बीज तथा भूसा अलग-अलग निकल जाते हैं साथ ही साथ एक दिन में काफी मात्रा में सरसों की मड़ाई हो जाती है। बीज निकलने के बाद उनको साफ करके बोरों में भर लेने एवं 8-9% नमी की अवस्था में सूखे स्थान पर भण्डारण करें। 

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags