नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, झालावाड़ के सहयोग से किसानों को सलाह है कि बाजरे में अरगट रोग फूल आने के समय ही होता है। संक्रमित बालियों से हल्के, शहद के रंग के ओस जैसे पदार्थ की छोटी बूंदें निकलती हैं। इस रोग के कारण दानों की पैदावार में भारी कमी आती है। इसके नियंत्रण के लिए कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 200 ग्राम को 100 से 125 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ की दर से साफ मौसम में छिड़काव करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||