नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना के सहयोग से आपको सलाह है की खेत की दो बार जुताई कर पाटा चलाएं एवं चना एवं मसूर फसल को पंक्ति से पंक्ति की दूरी 30 सेंटीमीटर एवं पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर की दूरी पर सीडड्रिल से बोवनी करें| बोवनी से पूर्व मेन्कोज़ेब + कार्बेंडाजिम 2 ग्राम मात्रा प्रति किलो बीज की दर से उपचार करें एवं राइजोबियम की 10 ग्राम मात्रा प्रति किलो की दर से बीज उपचार अवश्य करें| चना एवं मसूर में यूरिया-45 किग्रा, डीएपी-360 किग्रा एवं पोटाश-35 किग्रा प्रति हेक्टेयर की दर से खाद में खेत में छिड़काव करें|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.