चना फसल की तोड़ई या खुटाई (निप्पिंग)

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के सहयोग से आपको सलाह है की चने की फसल में बुवाई के लगभग 25 -30 दिन या पौधे लगभग 20-25 से.मी. के हो जायें अर्थात् पौधों में फूल आने से पहले की अवस्था हो, तब शाखाओं के ऊपरी भाग की तोड़ई या खुटाई (Nipping) करें| ऐसा करने से पौधों में अधिक शाखायें निकलती हैं। अतः प्रति पौधा फूल व फलों की संख्या बढ़ जाती है| लेकिन इसमें पूरी फसल के समय केवल एक बार ही करें| बार-बार खुटाई करने से पौधे की उपज में कमी आती है। तत्पश्चात 30 से 40 दिन बाद शाखाये बनते समय सिचाई करें| 

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags