किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत, धान की रोपाई के बाद समय से 20 दिन एवं 40 दिन पर निराई-गुढ़ाई अवश्य करें। श्रमिकों के अभाव में खरपतवारनाशी रसायनों के प्रयोग से भी खरपतवार नियंत्रण किया जा सकता है। रोपाई वाले धान में उचित खरपतवार प्रबंधन के लिए रोपाई के 5-7 दिन के भीतर बेनसलफ्युराऩ़़+प्रेटिलाक्लोर 600 ग्राम सक्रिय तत्व/हेक्टेयर प्रयोग करें। अथवा 25 दिन पर बिसपायरीबेक सोडियम 100 मिली/एकड़ की दर से 150 ली पानी में घोल कर नैकसेप स्प्रेयर एवं फ्लेटफैन नोजल की सहायता से प्रयोग करें। रसायनों का प्रयोग करते समय खेत में नमी का होना आवश्यक है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच से प्राप्त की गई है धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||