नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, राजगढ़ की ओर से प्रिय किसान भाइयों को सलाह है कि वर्तमान में गेहूं की बोनी का समय चल रहा है। इसमें गेहूं की बीज दर 100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से रखें। साथ ही बोने से पहले मृदा जनित रोगों से बचाव के लिए फफूँदनाशक दवा कार्बेंडाजिम + मैनकोज़ेब 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करने के बाद एजेटोबेक्टर एवं पीएसबी कल्चर की 5 ग्राम मात्रा प्रति किलो की दर से उपचारित करके बुवाई करें।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||