नमस्कार भाइयो बहनो, रिलायंस फाउंडेशन प्रस्तुत, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के सहयोग से आपको सलाह है की चने की फसल के लिए कम जल की आवश्यकता होती है चने में जल उपलब्धता के आधार पर पहली सिंचाई फूल आने के पूर्व अर्थात बोनी के 45 दिनों बाद एवं दूसरी सिंचाई दाना भरने की अवस्था पर अर्थात बोने के 75 दिनों बाद करनी चाहिए| बेहतर उत्पादकता के लिए फली भरने की अवस्था में सिंचाई सुनिश्चित करें तथा जड सड़न को रोकने के लिए अधिक सिंचाई/पानी के ठहराव से बचें।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||