नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, नागौर के सहयोग से किसानों को सलाह है कि अगेती बुवाई की गई मूंगफली की फसल पकाव अवस्था पर है जब पौधे पीले रंग के हो जायें तथा अधिकांश नीचे की पत्तियॉं गिरने लगे तो तुरंत कटाई कर लेनी चाहिए। फलियों को पौधों से अलग करने के पूर्व उन्हें लगभग एक सप्ताह तक अच्छी प्रकार सुखा लेना चाहिए। फलियों को तब तक सुखाना चाहिए। जब तक उनमें नमी की मात्रा 10 प्रतिशत तक न हो जायें क्योंकि अधिक नमी वाली फलियों को भंडारित करने पर उस पर बीमारियों का खासकर सफेद फंफूदी का प्रकोप हो सकता है, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||