पशुओं के लिए साइलेज आहार का मूल्य संवर्धन तैयार करने की विधि

नमस्कार, किसान बहनो व भाइयों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, उदयपुर से आपको सलाह है कि मक्का, बाजरा, जई, ज्वार इत्यादि फसलें अच्छे साइलेज बनाने के लिए उपयुक्त हैं। पशुओं को एक भाग सूखा चारा, एक भाग साइलेज मिलाकर खिलाना चाहिए। यदि हरे चारे की कमी हो, तो साइलेज की मात्रा ज्यादा की जा सकती है। साइलेज बनाने के लिए ऐसे हरे चारे जिसमें शुष्क पदार्थ की मात्रा 25-30 प्रतिशत हो, कुट्टी बनाकर साइलेज बनाने वाले गड्ढों में दबा दबा कर इस तरह भरा जाना चाहिए कि कटे हुए चारे के बीच में कम से कम हवा रहे। हवा बाहर निकलने से किण्वन जल्दी शुरू हो जाता है। कुट्टी बनाने से कम जगह से अधिक चारा भरा जा सकता है। साइलेज बनाने के 30-35 दिन बाद साइलेज खिलाया जा सकता है, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags