धान की फसल में आभासी कंडवा रोग के नियंत्रण हेतु सलाह

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, बहराइच के सहयोग से आपको सलाह है कि धान में फाल्स स्मर्ट बीमारी दाना बनने के बाद देखने को मिलता है। बाली में कुछ दाने काले चूर्ण में बदल जाते हैं। यह चूर्ण शुरू में दाने की भित्ती में सीमित रूप से रहता है। बालियों में पढ़ते समय बाहरी खोल टूट जाता है दाने गिर जाते हैं। जिससे चूर्ण हवा में फैलकर पूरी फसल को अपनी गिरफ्त में ले पूर्ण रूप ले लेता है। इस रोग से निदान हेतु खेतों की सफाई रखें, बुवाई के समय रसिस्टेंट प्रजाति का प्रयोग करें। बीज को 2 से 5 ग्राम प्रति किलोग्राम थाइरम से उपचारित कर ले। प्रोपिकोनाजोल 25% ईसी की 500ml मात्रा 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से रोग सीमित होता है।, धन्यवाद|

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags