नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, गंगानगर के सहयोग से किसानों को सलाह है कि कपास में हरा मच्छर कीट के हरे-पीले शिशु एंव वयस्क पत्ती के नीचे के भाग से रस चूसते है। कीट पत्ती के तन्तुओं पर अण्डे देते है जिससे पत्ती हल्के रंग की होकर नीचे की ओर मुड़ जाती है और सूख जाती है। कीट नियंत्रण के लिए नीम आधारित 5 प्रतिशत जैव कीट नाशकों का उपयोग करें। या ऑक्सीडेमेटोन मिथाइल 25 प्रतिशत ई.सी. 750 से 1000 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर 250 से 750 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||