नमस्कार, बहनो व भाईयों, रिलायंस फाउंडेशन और डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविध्यालय, पुसा समस्तीपुर, बिहार के सहयोग से आपको सलाह है की, धान की अधिक उपज और गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए फसल की उचित समय पर कटाई आवश्यक है। धान की बालियाँ 85% सुनहरे रंग दिखाई देने लगे एवं दानों में 20 प्रतिशत नमी हो तो फसलों की कटाई करें। फसल की मड़ाई हाथ से पीटकर, बैलों द्वारा या थ्रेशर से कर सकते हैं। कम्बाइन द्वारा कटाई एवं मड़ाई का कार्य एक साथ हो जाता है। भण्डारण के पूर्व दानों को अच्छी तरह सुखाकर नमी 12 प्रतिशत से कम होनी चाहिए।
Comment | Author | Date |
---|---|---|
Be the first to post a comment... |
Copyright © 2025 Reliance Foundation. All Rights Reserved.