नमस्कार, बहनो व भाईयों, रिलायंस फाउंडेशन और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के सहयोग से आपको सलाह है की, अजोला सस्ता, सुपाच्य, पौष्टिक, पूरक पशु आहार है। शुष्क भार के आधार पर इसमें 25-35 प्रतिशत प्रोटीन, 10-12 प्रतिशत खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। अजोला की खेती के लिए 5-7 किलो गोबर (2-3 दिन पुराना) 10-15 लीटर पानी में घोल बनाकर मिटटी पर फैला दें. क्यारी में 400-500 लीटर पानी भरे जिसमें क्यारी में पानी की गहराई लगभग 10-15 सेमी तक हो जाएं। उपजाउ मिटटी व गोबर खाद को जल में अच्छी तरह मिश्रित कर दें। इस मिश्रण पर दो किलो ताजा अजोला को फैला दें। बुआई के पश्चात इसका उत्पादन 8-10 दिनों के अंदर प्राप्त होना शुरू हो जाता है|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||