नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड के सहयोग से किसानों को सलाह है की अरहर की फसल में बाँझपन विषाणु रोग एक विषाणु (वायरस) से होता है। इसके लक्षण - ग्रसित पौधों के उपरी शाखाओं में पत्तियॉ छोटी, हल्के रंग की तथा अधिक लगती है और फूल-फली नही लगती है। यह रोग माईट, मकड़ी के द्वारा फैलता है। इसकी रोकथाम हेतु रोगरोधी किस्मों जैसे आई.सी.पी.एल. 87119 (आषा), बी.एस.एम.आर. -853 को लगाना चाहिए। खेत में से रोग ग्रसित अरहर के पौधों को उखाड कर नष्ट कर देना चाहिए। मकड़ी का नियंत्रण करना चाहिए।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.