किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, बलरामपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि दशपर्णी अर्क सभी प्रकार के कीड़ों और बीमारियों को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी है। सबसे पहले एक प्लास्टिक के ड्रम में 200 लीटर पानी डालें। उसके बाद नीम, करंज, सीताफल, धतूरा, बेल, तुलसी, पपीता, करंज, गेंदे के पत्तों को कूटकर डालें और डंडे से हिलाएं। फिर दूसरे दिन तम्बाकू, मिर्च, लहसुन, अदरक और हल्दी डालें। डंडे से हिलाकर जालीदार कपड़े से बंद कर दें। 40 दिन छांव में रहने दें, लेकिन सुबह शाम अर्क को हिलाते रहें। दशपर्णी अर्क का प्रयोग छ महीने तक कर सकते हैं। 5 से 8 लीटर दशपर्णी अर्क को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ में छिड़काव करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.