मक्का में फॉल आर्मी वर्म के नियंत्रण हेतु सलाह  

नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और जिला कृषि अधिकारी, बहराइच के सहयोग से आपको सलाह है कि मक्का में फॉल आर्मी वर्म का लार्वा पौधों की पत्तियों को खुरचकर खाता है जिससे पत्तियों पर सफेद धारियाँ दिखाई देती हैं। जैसे-जैसे लार्वा बड़ा होता है, पौधों की ऊपरी पत्तियों को खाता है और बाद में पौधों के भुट्टे में घुसकर अपना भोजन प्राप्त करता है। कीट की लारवल अवस्था पर नियंत्रण हेतु इमामेक्टिन बेंजोएट 5% SG की 0.4 ग्राम या थायोमेथोक्सोम 12.6% + लेम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 9.5% ZC की 0.3 मिली या क्लोरेण्ट्रानिलिप्रोल 18.5% SC की 0.3 मिली मात्रा प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर दे।, धन्यवाद।

Content Files
Content Comments
Likes Dislikes
Comment Author Date
Be the first to post a comment...
Content Tags