किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, सरसों में पौधें की उचित संरक्षण और समान बढ़वार के लिए तथा पौधों की संख्या अधिक हो तो बुवाई के 20 से 25 दिन बाद निराई के साथ पौधों की छटाई कर विरलीकरण कर देनी चाहिए। प्रति वर्ग मीटर लगभग 33 पौधे रखना चाहिए। विरलीकरण द्वारा पौधें से पौधें की दूरी 10 से 15 से.मी. कर देनी चाहिए जिससे बचे हुए पौधों को सही ढंग से पोषक तत्व मिलने के कारण पौधे अधिक स्वस्थ रहते है। इससे पैदावार बेहतर होगी।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.