नमस्कार, किसान भाईयों व बहनो, रिलायंस फाउंडेशन और भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया, बिहार के सहयोग से आपको सलाह है की, समय पर बोई गई फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 150 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस और 40 किलोग्राम पोटाश और देर से बोई गई फसल के लिए क्रमशः 120:60:40 किलोग्राम/हेक्टेयर एन:पी:के की आवश्यकता होती है। नाइट्रोजन की आधी मात्रा, फास्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा आखिरी जुताई के समय खेत में मिला देनी चाहिए शेष नाइट्रोजन की मात्रा 20-25 दिन बाद तथा फिर 40 दिन बाद देनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए रिलायंस फाउंडेशन के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18004198800 पर संपर्क करें, धन्यवाद|
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.