नमस्कार किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, गंगानगर के सहयोग से किसानों को सलाह है कि सरसों की फसल में माहू कीट फूल आने से फल्ली बनने तक आक्रमण करता है। यह कीट सरसों के फूलों एवं कोमल फलियों का रस चूसते हैं। जिससे फूलों की संख्या में कमी आती है एवं फलियों में दाने नहीं बन पाते हैं। प्रकोप बढ़ने पर पौधों का विकास रुक जाता है। माहू से बचाव के लिए प्रति एकड़ खेत में 5-6 पीली स्टिकी ट्रैप लगाएं। तथा इस कीट के नियंत्रण के लिए मिथाइल डेमीटॉन 1000 मि. ली. प्रति हेक्टेयर प्रभावकारी है, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||