नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि महाविध्यालय, गंजबासोदा, विदिशा के सहयोग से आपको सलाह है की, जीवामृत बनाने की विधि - जीवामृत बनाने हेतु 500 ग्राम गुड़ को 1 लीटर पानी में घोल लें, 5 लीटर गोमूत्र और 5 किलो ताजा गाय का गोबर एक साफ बाल्टी में डालें और अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट में 250 ग्राम मिट्टी (पीपल के पेड़ की जड़ क्षेत्र की मिट्टी), 500 ग्राम दाल का आटा मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को 100 लीटर वाले ड्रम में 85 लीटर पानी में डालें। इसे सात दिनों तक नियमित रूप से 12 बार घड़ी की सीधी दिशा में और 12 बार घड़ी की विपरीत दिशा में हिलाएं और हिलाने के बाद इसे अच्छी तरह से ढक दें। नौ दिनों के किण्वन के बाद जीवामृत का उपयोग सात दिनों तक किया जा सकता है।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.