नमस्कार, किसान भाईयों व बहनों, रिलायंस फाउंडेशन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश में रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अलर्ट जारी किया है इसके अनुसार लंपी स्किन रोग के प्रमुख लक्षण जैसे- संक्रमित पशु को तेज बुखार होना। मुँह से अत्यधिक लार तथा आंखों एवं नाक से पानी बहना। लिंफ नोड्स तथा पैरों में सूजन एवं दुग्ध उत्पादन में गिरावट, गर्भित पशुओं में गर्भपात एवं कभी-कभी पशु की मृत्यु होना। पशु शरीर पर त्वचा में बड़ी संख्या में 02 से 05 सेंटीमीटर आकार की गठानें बन जाना।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||