किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, बलरामपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि सरसों की फसल में मृदुरोमिल आसिता रोग पौधों की निचली पत्तियों के दोनों ओर मटमैले सफेद रंग के धब्बे के रूप में प्रकट होता है, बाद में ये धब्बे तने व फलियों पर भी बनते हैं। धीरे-धीरे धब्बे बढ़ते जाते हैं और आपस में मिलकर पौधे को सम्पूर्ण रूप से ढक लेते हैं। बाद में खड़ियानुमा चूर्ण फैल जाता है। ग्रसित पौधों की वृद्धि रुकने से वे बौने रह जाते हैं और उन पर फलियां कम बनती हैं।कवकनाशी के रुप मे थायोफिनाईल मिथाईल 70 प्रतिशत डब्ल्यू. पी. 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिए, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.