किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और कृषि विज्ञान केंद्र, बहराइच के सहयोग से आपको सलाह है कि आलू में पर्ण कुचन रोग के लक्षण सबसे पहले ऊपर की कोमल पत्तियों पर दिखार्इ देते है। छोटी नसें मोटी हो जाती हैं,पत्ता ज्यादा हरा दिखार्इ देता है, पत्तियां ऊपर की तरफ मुड़ कर कप जैसी आकृति की हो जाती हैं और कहीं-कहीं पर पत्तियों की निचली तरफ नसों पर पत्ती की आकार की बढ़वार भी दिखार्इ देती है। आलू में पर्ण कुचन रोग के फैलने से रोकने के लिए प्रभावित पौधों को उखाड़ कर जला दें और डायमेथोएट 30 ईसी@ 1.0 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी का छिड़काव करें, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved. Terms & Conditions. Privacy Policy.