किसान भाईयों व बहनो नमस्कार, रिलायंस फाउंडेशन और ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र -संचालनायल कृषि एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से आपको सलाह है कि, पानी में लगातार भींगते रहने या सर्दी के मौसम में खुले स्थान में बांधे जाने वाले बछड़े बछियाँ को निमोनिया रोग हो जाता है। इस रोग में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। सांस लेने में कठिनाई होती है। नाक से पानी बहता है। बीमार बछड़े बछियाँ को साफ तथा गर्म स्थान पर रखना चाहिए। उबलते पानी में तारपीन का तेल डालकर उससे उठने वाला भाप पशुओं को सूँघाने से फायदा होता है। पशु के पांजर में सरसों तेल में कपूर मिलकर मालिश करनी चाहिए। पशु चिकित्सा के परामर्श से इलाज की व्यवस्था करना आवश्यक है, धन्यवाद।
| Comment | Author | Date |
|---|---|---|
| Be the first to post a comment... | ||
Copyright © 2026 Reliance Foundation. All Rights Reserved.